नहीं हुई प्रेमी से बात तो चढ़ गई टावर पर, रांची में नाबालिग प्रेमी को बुलाने पर ही नीचे उतरी प्रेमिका
रांची, जून 3 -- रांची के सिकिदिरी थाना क्षेत्र के हेसातू में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक नाबालिग मोबाइल टावर पर चढ़ गई। करीब तीन घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने परिजनों के साथ मिलकर उसे सुरक्षित नीचे उतारा। जानकारी के अनुसार सुबह करीब नौ बजे नाबालिग अचानक टावर पर चढ़ गई और ऊपर बैठकर गुमसुम रही। परिजन, ग्रामीण और सिकिदिरी थाना प्रभारी बम शंकर यादव लगातार उसे नीचे उतरने के लिए समझाते रहे, लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थी। करीब दो घंटे तक वह टावर पर बैठी रही और नीचे उतरने से इनकार करती रही। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जुट गई। बाद में नाबालिग ने एक नाबालिग लड़के का नाम लेकर उसे बुलाने की जिद की।मोबाइल खराब होने से टूटा प्रेमी से प्रेमिका का संपर्क टावर से नीचे उतरने के बाद नाबालिग ने बताया कि वह एक नाबालिग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.