प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 7 -- कुंडा, संवाददाता। नहर में उतराते मिले महिला के शव की पहचान दूसरे दिन भी नहीं हुई। शव को देखने से प्रतीत होता है कि महिला की हत्या कर शव नहर में फेंका गया है। महिला की पहचान नहीं होने से पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कुंडा कोतवाली क्षेत्र के पिंगरी खेमीपुर गांव के बगल से निकली शारदा सहायक जलशाखा प्रयागराज में शुक्रवार शाम करीब 30-35 वर्षीय महिला का शव उतराता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकला कर पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। शनिवार को भी उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर मनोज पांडेय ने बताया कि काफी प्रयास के बाद भी पहचान नहीं हो सकी। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.