नहीं हुआ उठान, 15 प्वाइंट पर 40 टन कूड़े का अंबार
बलिया, मई 26 -- बलिया, संवाददाता। शहर में कचरा उठान की व्यवस्था मंगलवार को पूरी तरह ध्वस्त हो गई। इससे 15 डंपिंग प्वाइंट पर लगभग 40 टन कचरे का अंबार लग गया। कई स्थानों पर तो कचरे के ढेर में आग भी लगा दी गई। जलते कचरे से उठ रहे धुंआ ने हवा को और भी जहरीला बना दिया। कूड़ा निस्तारण के लिए जगह के अभाव में खड़ी हुई इस समस्या से आम लोगों की दिक्कत बढ़ गई है। मुख्य सड़कों पर कचरा पसरा रहा। बाजारों में निकलने वाले लोग नाक पर रुमाल रखकर आवागमन को मजबूर रहे। शहर के 25 वार्डों से रोजाना लगभग 40 टन कचरा निकलता है। इनको जगह-जगह जमा करने के लिए 15 अस्थाई डंपिंग प्वाइंट बनाए गए हैं। इन स्थानों से कचरा उठाकर निस्तारित करने के लिए नगर पालिका के पास कोई स्थायी विकल्प नहीं है। पिछले छह महीने से भुगतान के अभाव में बसंतपुर स्थित प्लांट बंद हो जाने के बाद कचरे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.