बस्ती, अप्रैल 18 -- बस्ती, निज संवाददाता। फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम/एमपी एमएलए में चल रहे व्यवसायी पुत्र राहुल मद्धेशिया अपहरण कांड के मामले में शुक्रवार को भी कोई गवाह हाजिर नहीं हुआ। न्यायालय में साक्ष्य के लिए अगली तारीख छह मई तय हुई है। गवाहों के हाजिर नहीं होने से कई तारीख पड़ चुकी है। घटना के समय बस्ती जिले में तैनात रहे कोतवाल राजेंद्र सिंह से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए बचाव पक्ष ने 29 अक्तूबर को जिरह किया था, जो पूरी न हो पाने के कारण जिरह व अन्य साक्षी की उपस्थिति के लिए तिथि नियत की गई थी। गवाह उपस्थित न होने कारण साक्ष्य की कार्यवाई नहीं हो सकी। यह भी पढ़ें- फरार दो आरोपियों को कुर्की का नोटिस शेष गवाहों के विरूद्ध अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। अभियुक्त पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी को अदालत ने भगोड़ा घोषित किया है। अदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.