मैनपुरी, मार्च 8 -- सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर रविवार को प्रशासन कार्रवाई करने पहुंचा लेकिन भारी विरोध के चलते कामयाब नहीं हो सका। प्रशासन का दावा है कि तालाब की जमीन पर कब्जा किया गया है जबकि कब्जेदार जमीन को अपना बता रहे हैं। पुलिस कम पड़ गई इसलिए प्रशासन को पीछे हटना पड़ा। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया और शांतिभंग में उनका चालान कर दिया। कस्बा निवासी अनूप सिंह ने एक जनहित याचिका हाईकोर्ट में दाखिल की है जिसमें किशनी-बेवर राजमार्ग पर स्थित जमीन को तालाब का बताकर अवैध कब्जा हटवाने की मांग की गई। आरोप लगाया गया कि तालाब की जमीन पर लोगों ने पक्के निर्माण कर लिए हैं। जो शिकायतें हुई थी, उस पर तहसीलदार कोर्ट ने धारा 67 की कार्रवाई भी की है। लेखपाल राजेश कुमार ने पैमाइश के बाद कब्जा हटाने के लिए कब्जेदारों को नोटिस भी जारी किए ...