सहरसा, जुलाई 1 -- कहरा, एक संवाददाता। एनएच-327ई भारतमाला परियोजना के तहत 30 जून तक सड़क किनारे से अवैध अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक घोषणा मंगलवार तक धरातल पर नहीं उतर सकी। बनगांव थाना के उत्तर चौक से कामत टोला तक सड़क किनारे अतिक्रमण जस का तस बना हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है। जानकारी के अनुसार भारतमाला परियोजना के तहत सड़क चौड़ीकरण के लिए भूमि अधिग्रहण कर एक दर्जन से अधिक लोगों को करीब एक करोड़ रुपये मुआवजा दिया गया था। आरोप है कि कई लोगों ने मुआवजा लेने और पुराने निर्माण हटाने के बाद दोबारा ईंट व फूस के मकान बनाकर सरकारी भूमि पर कब्जा कर लिया। यह भी पढ़ें- नहीं हटा भारतमाला सड़क किनारे से अतिक्रमण वहीं कुछ लाभुकों ने राशि मिलने के बावजूद अब तक अपना निर्माण नहीं हटाया है। बनगांव थाना चौक से सुपौल मुख्य मार्ग तक अतिक्रमण बढ़ता...