नहीं सुधरा कनाडा! खालिस्तानियों ने रोका भारतीय दूत का काफिला, तिरंगा फाड़ा; देखती रही पुलिस
ब्रैम्पटन, मई 29 -- कनाडा में खालिस्तानी चरमपंथियों की भारत विरोधी गतिविधियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा घटना ब्रैम्पटन की है, जहां उग्र खालिस्तान समर्थकों ने भारतीय राजनयिक दिनेश पटनायक के काफिले को निशाना बनाया। सरेआम गुंडागर्दी का मुजाहिरा करते हुए उपद्रवियों ने न सिर्फ काफिले का रास्ता रोका, बल्कि वहां मौजूद कनाडाई पुलिस के सामने ही भारतीय राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगे) को फाड़ दिया। हैरानी की बात यह रही कि कनाडाई पुलिस इस पूरी घटना के दौरान मूकदर्शक बनी रही। यह घटना 26 मई 2026 को ब्रैम्पटन स्थित 'पियर्सन कन्वेंशन सेंटर' के बाहर हुई। सामने आए वीडियो फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि 'खालिस्तान रेफरेंडम' के झंडे और बैनर लिए कार्यकर्ता काले रंग की एसयूवी गाड़ियों में जा रहे भारतीय दूत के काफिले के बिल्कुल करीब आ गए। प्रदर्शनकारियों ने उग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.