बलिया, अप्रैल 17 -- बलिया, संवाददाता। जिला प्रशासन की ओर से 'मिशन कर्मयोगी' डिजिटल प्लेटफॉर्म पर चार घंटे का प्रशिक्षण नहीं प्राप्त करने वाले कर्मियों के वेतन रोकने की हिदायत दी गई है। यह प्रशिक्षण उत्तर प्रदेश शासन से कार्मिक अनुभाग से मिले निर्देश के तहत कराया जा रहा है। जिसके लिए भारत सरकार के क्षमता विकास आयोग ने निर्देशित किया है। सरकार की ओर से सभी सरकारी कर्मियों को प्रशिक्षित करने के लिए विशेष तौर पर कर्मयोगी साधना सप्ताह का आयोजन बीजे दो से 10 अप्रैल तक चला था। इसके बाद भी काफी संख्या में विभिन्न विभागों के कर्मचारी प्रशिक्षण से वंचित हैं। ऐसे में प्रशासन की ओर से वंचित कर्मचारियों के लिए 'आईगॉट' पोर्टल सुलभ कराया गया है। कर्मी इस पोर्टल पर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। डीपीआरओ अवनीश श्रीवास्तव ने बताया कि एआई प्रशिक्षण प्राप्त ...