भदोही, मार्च 11 -- भदोही, संवाददाता। कालीन नगरी के लोगों को प्रदेश सरकार ने एक और सौगात दी है। जिला मुख्यालय स्थित सौ शैय्या अस्पताल के बर्न यूनिट भवन में दूसरे तल पर पांच बेड का कैंसर अस्पताल खोला गया है। डाक्टरों को प्रशिक्षण देने के साथ ही दवाएं भी उपलब्ध हो गई हैं। इससे मरीजों और तीमारदारों को अब वाराणसी की दौड़ नहीं लगानी होगी। बता दें कि आधुनिक जीवन शैली में गलत खान-पान, प्रदूषण, शराब, गुटखा, सिगरेट, मिलावटी सामानों की बिक्री के कारण आम आदमी बीमारियों की जद में तेजी से आ रहा है। इतना ही नहीं, घातक बीमारी कैंसर ने भी जिले में तेजी से पांव पसारा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो जिले में 18 सौ गंभीर एवं कुल करीब 36 सौ कैंसर के रोगी हैं, जिनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। मुंबई, वाराणसी आदि जनपदों में जाकर इलाज करा...