भदोही, अप्रैल 17 -- भदोही, संवाददाता। स्मार्ट मीटर योजना उपभोक्ताओं के लिए बेहद ही कारगर है। इससे ना तो विभाग का चक्कर लगाना होगा और ना ही ओवर बिलिंग का डर रहेगा। गत माह 13 मार्च से लेकर अब तक जिले में एक लाख दो हजार 32 स्मार्ट मीटर लगेंगे हैं। टीमें घर-घर जाकर उपभोक्ताओं को इससे फायदे बता रही हैं। शनिवार को शहर के स्टेशन रोड स्थित एक प्रतिष्ठान में मीडिया को उक्त बातें अधीक्षण अभियंता राधेश्याम ने मीडिया को दीं। कहा कि स्मार्ट मीटर योजना तकनीकी आधारित समयानुकूल व्यवस्था है। बिल में गड़बड़ी, मीटर रीडिंग की शिकायतों से उपभोक्ताओं को मुक्ति मिलेगी। इतना ही नहीं, विभाग की अर्निंग भी बढ़ रही है। यह भी पढ़ें- उपभोक्ता पूछ रहे लाइट क्यों काटी, बता नहीं पा रहा निगम जिले में कुल दो लाख 48 हजार उपभोक्ता हैं। जिसमें से एक लाख दो हजार के यहां स्मार्...