औरंगाबाद, अप्रैल 22 -- औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र में ब्लॉक कॉलोनी में घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। मुफस्सिल थाना के बभंडीह निवासी पंकज कुमार ने एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया है कि वे लोग 20 अप्रैल को औरंगाबाद सूर्य मंदिर में एक शादी समारोह में गए हुए थे। वापस लौटे तो अंदर कमरे का दरवाजा खुला हुआ था तथा ताला टूट गया था। अंदर का सारा सामान बिखरा हुआ था। घर में रखे हुए 27 हजार रुपए तथा सोने का दो लॉकेट, कान की बाली, लैपटॉप, पीतल का बर्तन, राशन का सामान आदि की चोरी कर ली गई थी। यह भी पढ़ें- चोरों ने सूने मकान से लाखों का माल किया पार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.