नई दिल्ली, जून 7 -- साउथ के लीजेंडरी कॉमेडियन एक्टर सलीम कुमार ने 6 जून को 56 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। सलीम कुमार निमोनिया का इलाज करा रहे थे। इलाज के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिसके चलते उनका निधन हो गया। सलीम को केरल के एर्नाकुलम में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां पर कुछ वक्त से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। साउथ के सुपरस्टार एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन ने अपने सोशल मीडिया पर शोक प्रकट करते हुए लिखा, 'अलविदा, सलीम-एट्टा। सभी यादों के लिए शुक्रिया।' वहीं आसिफ अली ने भी एक पोस्ट के जरिए सलीम कुमार को याद किया है। उनके ढेरों फैंस के लिए यह दुखद मौका है।किन फिल्मों में किया था काम? वर्क फ्रंट की बात करें तो साउथ के ढेरों प्रोजेक्ट्स के अलावा सलीम कुमार ने लीजेंडरी डायरेक्टर प्रियदर्शन की कई फिल्मों में क...