अल्मोड़ा, मार्च 11 -- सुप्रसिद्ध लोक गायक और संस्कृति प्रेमी दीवान कनवाल 'दीवान दा' अब दुनिया में नहीं रहे। 67 साल की उम्र में बुधवार सुबह उन्होंने अल्मोड़ा के खत्याड़ी स्थिति आवास पर अंतिम सांस ली। दोपहर बाद बेतालेश्वर घाट में उन्हें नम आंखों के साथ विदाई दी गई। उत्तराखंड की संस्कृति और लोक कला ध्वजवाहक माने जाने वाले लोक गायक दीवान सिंह कनवाल बीते कुछ समय से बीमार चल रहे थे। हल्द्वानी के एक अस्पताल में ऑपरेशन के बाद वह घर लौटे थे, लेकिन बुधवार सुबह उनका निधन हो गया। उनके निधन पर अल्मोड़ा सहित प्रदेश भर में शोक की लहर दौड़ गई। सीएम पुष्कर सिंह धामी सहित राजनीतिक दलों के नेताओं अलावा लोक कलाकारों, संस्कृति प्रेमियों आदि ने उनके निधन पर शोक जताया। स्व दीवान सिंह कनवाल जिला सहकारी बैंक से मैनेजर पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनकी आवाज में कुमाऊ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.