धनबाद, मार्च 30 -- रघुनाथपुर निवासी पूर्व मुखिया जयराम महतो के पुत्र समाजसेवी पंचानन महतो का रविवार को निधन हो गया। सूचना मिलते ही पूर्व विधायक आनंद महतो, जिप सदस्य श्वेता कुमारी, राजेश महतो, गिरिधारी महतो, भरत किशोर महतो और पंसस रवींद्रनाथ महतो सहित आसपास के लोग पहुंचे और शोक जताया। विधायक चंद्रदेव महतो और मुखिया धनंजय महतो ने भी दुख व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...