पूर्णिया, नवम्बर 20 -- जानकीनगर, एक संवाददाता। नगर पंचायत जानकीनगर के वार्ड छह निवासी जगदीश प्रसाद यादव उर्फ गवैया अब इस दुनिया में नहीं रहे। वह संतमत -सत्संग के अनुमंडलीय अध्यक्ष सह कोशी सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त कर्मी थे। उनके निधन की खबर फैलते ही सैकड़ों लोगों का अंतिम दर्शन करने के लिए तांता लगा रहा। वह अपने पीछे दो पुत्र एवं दो पुत्री सहित नाती-पोते से भरा-पूरा परिवार को पीछे छोड़ इस दुनिया चल बसे। मौके पर सांसद प्रतिनिधि जानकीनगर रणजीत कुमार उर्फ चुनाव यादव, हेमकांत जोशी, कुलदीप यादव, धीरेन्द्र प्रसाद यादव, पूर्व मुखिया वीरेंद्र प्रसाद यादव, सेवानिवृत्त शिक्षक मुरली प्रसाद यादव, ब्रहमदेव यादव,डा.वरूण कुमार, योगानंद भगत,बिमल दास, संजीव कुमार यादव इत्यादि लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.