पलामू, फरवरी 10 -- मेदिनीनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और वनवासी कल्याण केंद्र के वरिष्ठ कार्यकर्ता वैद्य शिवनारायण पाठक का देहांत सोमवार की रात रांची में हो गया है। संगठनों से जुड़े लोगों के लिए यह अपूरणीय क्षति है। वे पलामू में संघ और वनवासी कल्याण केंद्र के कार्य को नई दिशा दी थी। उनके मृत्यु की खबर सुनकर संघ और वनवासी कल्याण केंद्र के सदस्यों ने विनम्र श्रद्धांजलि दी। मेदिनीनगर में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक इकट्ठा होकर पार्थिव शरीर पर फूल अर्पित किया। परिजन पार्थिव शरीर वाराणसी ले जाकर मंगलवार को अंतिम संस्कार किया। वैद्य शिवनारायण पाठक भाजपा के दिग्गज नेता अटल बिहारी वाजपेयी के भी काफी प्रिय थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.