नहीं रहे वरिष्ठ संगीतज्ञ संजीव पाठक, कला जगत में शोक की लहर
मुंगेर, मई 10 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर प्रखंड के इंदरुख निवासी एवं वरिष्ठ गायक-संगीतज्ञ संजीव कुमार पाठक का निधन हो गया। करीब 57 वर्षीय संजीव पाठक के आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र के संगीत, शिक्षा और सांस्कृतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि राजगीर में विद्या भारती की आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान उन्हें अचानक हृदयाघात आया, जिसके बाद उन्हें पटना ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनका निधन हो गया। वर्तमान में संजीव पाठक बांका जिले के करहरिया स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के प्राचार्य थे।शिक्षा के क्षेत्र के साथ-साथ संगीत जगत में भी उनका विशेष योगदान रहा। वे विद्या भारती संगठन में संगीत प्रमुख के पद पर भी कार्यरत थे और वर्षों से बच्चों एवं युवाओं को संगीत की शिक्षा देकर नई प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.