नहीं रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उज्जैन सिंह
फतेहपुर, मई 27 -- फतेहपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व जिला प्रचारक व वरिष्ठ पदाधिकारी श्री उज्जैन सिंह का बुधवार को अस्वस्थता के कारण निधन हो गया। वह मूल रूप से गाजीपुर थाना क्षेत्र के लमेहटा गांव के निवासी थे। उनके निधन से संघ, भाजपा और विचार परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इसे जिले के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि उज्जैन सिंह ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र निर्माण में समर्पित कर दिया। वह भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष व सरस्वती विद्या मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पर भी रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.