अररिया, दिसम्बर 21 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। स्थानीय रेलवे में कार्यरत युवा गेटमैन 38 वर्षीय संजय कुमार मंडल के असामयिक निधन से रेल कर्मियों में गहरा शोक व्याप्त है। संजय कुमार मंडल फारबिसगंज रेलवे में गेटमैन के पद पर कार्यरत थे। बताया जाता है कि कुछ दिन पूर्व अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए पहले पूर्णिया और फिर पटना ले जाया गया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद चिकित्सक उन्हें बचा नहीं सके। संजय कुमार मंडल दरभंगा जिला के निवासी रामेश्वर मंडल के बेटे थे। संजय फारबिसगंज की स्थानीय रेलवे कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहते थे। उनके निधन से पत्नी और दो पुत्रों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जैसे ही उनके निधन की सूचना मिली, रेलवे अधिकारियों और कर्मियों का उनके आवास पर तांता लग गया। सभी ने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.