धनबाद, जनवरी 2 -- बलियापुर।ढांगी घघनाभीठा निवासी भाकपा माले कार्यकर्ता शंकर महतो 75 वर्ष का शुक्रवार को अचानक निधन हो गया। खबर पाकर पहुंचे प्रखंड सचिव मुखिया गणेशचंद्र महतो, विधायक प्रतिनिधि देवाशीष पांडेय, शीतल दत्ता, प्रभुदयाल महतो, लालचांद महतो, चंदन भूमिहार, संतोष रवानी ने घटना पर गहरा शोक जताया। विधायक चंद्रदेव महतो ने भी शंकर महतो के असामयिक निधन पर शोक जताया। परिजनों का कहना है कि मृतक भूइंफोड़ लालबंगला स्थित अपनी बेटी के यहां गऐ हुए थे। देर रात शौच करने जाने के दौरान वे अचानक पीछे की ओर गिर गऐ। घटना के कुछ ही देर बाद ही शंकर ने दम तोड़ दिया। घटना को ले परिवार में मातम है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.