नहीं रहे बरवाडीह के समाजसेवी राम किशोर रजक
चतरा, जून 5 -- पत्थलगड्डा, प्रतिनिधि। विगत बुधवार की संध्या ईलाज के दौरान बरवाडीह निवासी सह समाजसेवी व संगीत प्रेमी राम किशोर रजक का आकस्मिक निधन हो गया। जिससे बरवाडीह सहित प्रखण्ड में शोक की लहर है। मालूम हो कि राम किशोर रजक को बीते दस मई को ब्रेन हेमरेज हुआ था जिसके बाद परिजन उन्हें राज हॉस्पिटल रांची में बेहतर ईलाज के लिए भर्ती कराया था। जहां उनका ईलाज चल रहा था। वहीं गुरुवार को बकुलिया नदी श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके अंतिम संस्कार में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। इस दुख की घड़ी में बरवाडीह पंचायत के मुखिया सहित समाजसेवी अरविंद ठाकुर ने गहरा दु:ख व्यक्त किया है। यह भी पढ़ें- शिक्षक के निधन से शोक की लहर इसके अलावा प्रखण्ड के कई जनप्रतिनिधियों ने भी उनके आकस्मिक निधन पर गहरा दुख जताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.