नहीं रहे फुटाब के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो कन्हैया बहादुर सिन्हा, शोक
आरा, अगस्त 5 -- -वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय सहित कॉलेजों में श्रद्धांजलि सभा -कुलपति ने जताया शोक, परिजनों से भी मिले आरा, निज प्रतिनिधि। बिहार राज्य विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (फ़ुटाब) के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो कन्हैया बहादुर सिन्हा (79 वर्ष) का मंगलवार की रात पटना स्थित आवास पर असामयिक निधन हो गया। वे गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे। हाल के दिनों में ऑपरेशन भी हुआ था। निधन की सूचना मिलते ही शिक्षक समाज में शोक छा गया। आरा स्थित आवास पर उनका पार्थिव शरीर लाया गया, जहां अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कुलपति प्रो शैलेन्द्र कुमार चतुर्वेदी सहित शिक्षाविदों ने माल्यार्पण किया। कुलपति ने उनके परिजनों से मिलकर अपनी शोक संवेदना प्रकट की।
शोकसभा का आयोजन इधर, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय समेत सभी कॉलेजों और पीजी विभागों में शोकसभा आयोजित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.