धनबाद, मार्च 3 -- कोयलांचल के चर्चित प्रेस छायाकार व झरिया शिव मंदिर रोड निवासी सह मिर्जा स्टूडियो, धर्मशाला रोड झरिया के संचालक असगर हुसैन मिर्जा उर्फ बबलू मिर्जा (60) का निधन रविवार की देर रात एसएनएमएमसीएच धनबाद में इलाज के दौरान हो गया। वे पिछले कई दिनों से वहां भर्ती थे। बबलू मिर्जा अपने पीछे दो पुत्र, पत्नी, तीन भाई, दो विवाहित बहनें और मां को छोड़ गए हैं। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। बबलू मिर्जा लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। मधुमेह के साथ-साथ उन्हें किडनी की बीमारी भी थी और उनका डायलिसिस चल रहा था। तबीयत अधिक बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह प्रेस छायाकार जॉन मिर्जा उर्फ राहत हुसैन मिर्जा, डब्लू मिर्जा और पप्पू मिर्जा के बड़े भाई थे। वे विभिन्न अखबारों से जुड़े रहे और हिन्दुस्तान में भी काफी समय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.