अल्मोड़ा, अगस्त 21 -- गणेश जोशी, चौखुटिया। भूतपूर्व सैनिक संगठन के पूर्व अध्यक्ष कैप्टन शेर सिंह नेगी का 90 साल की उम्र में निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार वह स्वास्थ्य लाभ लेकर दिल्ली से लौट रहे थे। बुधवार को मुरादाबाद के निकट उन्होंने अंतिम सांस ली l उनका पार्थिक शरीर पैतृक गांव सिमलखेत लाया गया है l अंतिम संस्कार मेहलचौरी के पैतृक घाट में किया जाएगा l उनके पुत्रों ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...