रुद्रपुर, जुलाई 26 -- खटीमा। 1971 के भारत-पाक युद्ध में पाकिस्तानी सेना के छक्के छुड़ाने वाले बंगाल इंजीनियर रेजीमेंट के सेवानिवृत्त सूबेदार बिशन दत्त कापड़ी का शुक्रवार देर रात 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार को बनबसा शारदा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। छावनी में तैनात डोगरा रेजीमेंट के सैनिक अधिकारियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें सलामी दी। वार्ड 14 निवासी और मूल रूप से सतगड़, पिथौरागढ़ के बिशन दत्त कापड़ी बंगाल इंजीनियर रेजीमेंट में सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने 1971 के भारत-पाक युद्ध में हिस्सा लिया था। यह भी पढ़ें- कारगिल विजय दिवस पर पूर्व सैनिकों का सम्मान यह भी पढ़ें- Biharsharif News: सम्मान : बिहारशरीफ में 24 साल बाद लगी हरदेव चौक पर आदमकद प्रतिमा यह...