प्रयागराज, नवम्बर 28 -- श्रीपंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानंद भारती का शरीर पूर्ण हो गया। दिल्ली में शुक्रवार देर रात 74 वर्षीय संत के गोलोकवासी होने की सूचना से संत समाज में शोक की लहर है। ब्रह्मलीन संत को रविवार को बीकानेर राजस्थान के राजगुरु मठ में भू-समाधि दी जाएगी। स्वामी विशोकानंद भारती देश के जाने-माने संतों में शामिल रहे। चार विषयों में आचार्य की उपाधि रखने वाले संत अपने सादगी भरे जीवन के लिए जाते थे। महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव व अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष (राजेंद्र दास गुट) श्रीमहंत रविंद्र पुरी, महानिर्वाणी अखाड़े के प्रधान कार्यालय के सचिव व श्रीमहंत यमुनापुरी ने संत के ब्रह्मलीन होने की सूचना दी और इसे सनातन धर्म की अपूर्णीय क्षति बताया। यह भी पढ़ें- Haridwar News: आचार्य महामंडलेश्वर ...