देवरिया, मार्च 24 -- सुरौली(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व एमएलसी महेंद्र यादव(75) का सोमवार की देर रात निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन की सूचना मिलते ही उनके गांव मुंडेरा में शुभचिंतकों के भीड़ लग गई। किसान परिवार में जन्मे महेंद्र यादव ने जमीन से जुड़कर जीवन भर राजनैतिक यात्रा की।सदर विकास खंड व सुरौली थाना क्षेत्र के देवरिया बेलडाड़ रोड के पर स्थित मुण्डेरा गांव निवासी महेंद्र यादव भाजपा के जिला अध्यक्ष व एमएलसी और तीन बार सदर ब्लॉक प्रमुख रहे। महेंद्र यादव पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। विगत चार दिनों से अपने पुत्र डॉ अभिषेक यादव के गोरखपुर स्थित राजेंद्र हॉस्पिटल में आईसीयू में भर्ती थे। सोमवार की देर ...