नहीं रहे झारखंड आंदोलनकारी बाबुधन मुर्मू
देवघर, जून 19 -- पालोजोरी के बसबुटिया पंचायत अंतर्गत बरडंगाल गांव निवासी अलग झारखंड निर्माण को लेकर आंदोलन को धार देने वाले आंदोलनकारी बाबुधन मुर्मू की मौत गुरुवार रात हो गई। वह 65 वर्ष के थे। बाबुधन मुर्मू पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनकी मौत की खबर से झामुमो कार्यकर्ताओं के बीच शोक की लहर दौड़ गई है। झारखंड आंदोलनकारी की मौत की सूचना पर झामुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष सह झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितिकरण आयोग के सदस्य नरसिंह मुर्मू दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ बरडंगाल अवस्थित मृतक के घर पहुंचे व परिजनों को सांत्वना देने के साथ पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित की व पार्टी का झंडा समर्पित किया। नरसिंह मुर्मू ने कहा कि बाबुधन मुर्मू के संघर्ष को पार्टी कभी भुला नहीं सकती। अलग झारखंड राज्य के निर्माण के लिए जब आंदोलन चल रहा था तो बाबुधन उनके साथ लगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.