मुंगेर, अप्रैल 23 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर के प्रख्यात समाजसेवी एवं जमालपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष पूरणमल पंसारी का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही शहर के व्यवसायियों, मारवाड़ी समाज और सामाजिक कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। चैंबर के अध्यक्ष वासुदेव पुरी, सचिव गिरधर शंघई, मनीष कुमार ने बताया कि पूरणमल पंसारी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका इलाज भी जारी था, लेकिन अचानक तबीयत बिगड़ने से उनका निधन हो गया। उनके निधन पर विभिन्न संगठनों व गणमान्य लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...