अररिया, मार्च 31 -- अररिया, एक संवाददाता जिले के जोकीहाट प्रखंड के केलाबाड़ी निवासी युवा कारोबारी इम्तियाज आलम नहीं रहे। इलाज के दौरान मंगलवार को उनका निधन हो गया। इम्तियाज मुंबई में कारोबार करता था। इस बीच अटैक आने के बाद वह कोमा में चला गया था। मुंबई से उसे अररिया लाया गया। यहां इलाज चल रहा था। लेकिन मंगलवार को उसने अंतिम सांस ली। वह एक दैनिक अखबार के संवाददाता प्रवेज आलम का छोटे भाई था। उनके निधन पर सांसद प्रदीप कुमार सिंह, पूर्व सांसद सरफराज आलम, पूर्व मंत्री शाहनवाज आलम, जोकीहाट विधायक मुर्शीद आलम, जिप अध्यक्ष पप्पू अजीम ने दुख प्रकट किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...