अररिया, अप्रैल 23 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जोगबनी जेनिथ पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल कविता खान नहीं रही। आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। वे अपने पीछे पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके परिवार में एक पुत्र और एक पुत्री हैं, जो इस असमय हुए निधन से गहरे सदमे में हैं। इस दुखद अवसर पर विद्यालय परिसर में शोकसभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। सभी लोग गहरे सदमे में नजर आए। स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। इस मौके पर पूर्व विधायक जाकिर अनवर, पूर्व मुख्य पार्षद प्रतिनिधि राजू राय भाजपा जिला प्रवक्ता कुंदन पोद्दार , प्रकाश चंद्र विश्वास सहित अन्य लोगों ने भी शोक जताते हुए ईश्वर से इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति देने की कामना की।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.