नहीं रहीं महाभारत फेम एक्ट्रेस आशा सिंह, इन फिल्मों और शोज में किए थे अहम किरदार
नई दिल्ली, अगस्त 23 -- सीनियर एक्ट्रेस, सोशल वर्कर और मिमिक्री आर्टिस्ट आशा सिंह जायसवाल ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। आशा सिंह के बेटे आकाश भारद्वाज ने एक सोशल मीडिया पोस्ट करके इस खबर की पुष्टि की है। आकाश ने बताया कि एक्ट्रेस ने 22 अगस्त की शाम 7.30 बजे अंतिम सांस ली। आकाश ने महाभारत और बाजीगर जैसे प्रोजेक्ट्स में काम कर चुकीं अपनी मां को याद करते हुए पोस्ट में उन्हें एक 'कर्मठ-लौह-महिला' कहा। आकाश ने लोगों से अपील की , कि वो उनकी मां के लिए प्रार्थना करें और उनके काम को सम्मान देते हुए उन्हें हमेशा याद रखें।आकाश ने मां के नाम किया पोस्ट अपनी मां को याद करते हुए आशा सिंह जायसवाल के बेटे आकाश भारद्वाज ने अपनी पोस्ट में लिखा, "वह एक कर्मठ लौह महिला (आयरन लेडी) थीं। आप सभी उनकी आत्मा की सदगति एवं शांति के लिए प्रार्थना करें, और उनके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.