नहीं रहीं भाकपा (माले) नेत्री कॉमरेड रुको देवी
भागलपुर, मई 15 -- नवगछिया। निज संवाददाता। भाकपा (माले) की नेत्री कॉमरेड रुको देवी नहीं रहीं। गुरुवार को कदवा के गंगानगर स्थित आवास पर उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से बीमार थीं। उनके निधन की खबर पाते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक व्याप्त हो गया। गुरुवार दोपहरउनके गंगानगर निवास से पूरे सम्मान के साथ उनकी शव यात्रा निकली और देर रात राघोपुर गंगा घाट पर उनका दाह संस्कार सम्पन्न हुआ। भाकपा (माले) के पूर्व जिला सचिव बिंदेश्वरी मंडल ने उन्हें अश्रुपूर्ण विदाई देते हुए कहा कि रुको देवी बहुत ही जीवट थीं और अपने सामर्थ्य तक जनता के संघर्ष में सक्रिय रहीं। उनके निधन से पार्टी को बड़ी क्षति हुई है। उनकी अंतिम यात्रा में वकील मंडल, राजेंद्र पंडित, पंकज राय, ईश्वर मंडल, छांगुरी मंडल, रामदेव सिंह, रामदेव मंडल, रविन्द्र मिश्र, राजकिशोर यादव आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.