बाराबंकी, अप्रैल 8 -- बाराबंकी। कांग्रेस से ही अपना राजनैतिक जीवन शुरू करने वाली वरिष्ठ कांग्रेसी महिला नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहसिना किदवई ने अंतिम सांस भी कांग्रेस में रहते हुए लीं। उनका बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह बाराबंकी जिले के बड़ागांव की रहने वाली थीं, उनका मायका और ननिहाल भी यहीं का था। वह 93 साल की थीं। उनके निधन की सूचना मिलते ही जिले में शोक की लहर दौड़ गई। बाराबंकी जिले के अहमदपुर गांव में एक जनवरी 1932 को जन्मी मोहसिना किदवई का मसौली ब्लॉक के बड़ागांव निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे खलीलउर्रहमान किदवई से विवाह 1952 में हुआ था। बड़ागांव की बहू बनने और उनके ससुर स्व. जमीलउर्रहमान के कांग्रेसी नेता होने के चलते वह भी राजनीति में सक्रिय हो गई। जिले के वरिष्ठ पत्रकार हसमतउल्ला बताते हैं कि बड़ागांव क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.