मऊ, मई 1 -- मऊ, संवाददाता। बढुआ गोदाम से कोपागंज भदसा मानोपुर तक पुराने नेशनल हाइवे 29 को फोरलेन में बदलने का प्रस्ताव अटका पड़ा है। वित्तिय वर्ष 2021-22 से प्रस्ताव भेजा जा रहा है, अब तक चार बार भेजा चुका है। लेकिन बजट की स्वीकृत नहीं हो पाई है। जिला प्रशासन प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की तरफ से लगातार पत्र पर पत्र शासन को भेजी गई, लेकिन कोई सार्थक परिणाम नहीं आया। वहीं अब पांचवीं बार शासन को विभाग प्रस्ताव भेजने की कर रहा तैयारी। उधर,कोपागंज से शहर तक जाम और बढ़ती दुर्घटनाओं से परेशानीयां बढ़ती जा रहीं है। इस टू लेन सड़क पर प्रतिदिन शहर के भीटी से लेकर कचहरी मोड़ तक जाम की समस्या बनी रहती है। लोगों ने मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक पत्र लिखकर अविलंब चौड़ीकरण कराने की मांग किया है。

प्रस्ताव का इतिहास बढुआगोदाम से कोपागंज के भदसा मानोपुर तक...