बस्ती, फरवरी 10 -- भानपुर। किसानों को निशुल्क बोरिंग योजना का लाभ न मिलने सहित अन्य मुद्दों को लेकर भाकियू टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को ब्लॉक परिसर में पंचायत लगाई। पंचायत के माध्यम से भाकियू कार्यकर्ताओं ने डीएम को संबोधित पांच सूत्री मांगपत्र बीडीओ राजेश सिंह को सौंपा। पंचायत की अध्यक्षता करते हुए भाकियू नेता रामजीत चौधरी ने कहा कि सरकार की ओर से किसानों को सिंचाई की सुविधा के लिए फ्री बोरिंग योजना के तहत पाइप सहित अन्य संसाधन उपलब्ध कराया जा रहा है। रामनगर ब्लाक में समय पर न ही कर्मचारी उपलब्ध रहते हैं और न ही संसाधन है। उन्होंने इस मामले में जांच कराने की मांग की। पंचायत में जंगली जानवरों से हो रहे फसलों के नुकसान की क्षतिपूर्ति दिए जाने व गांव में बने सामुदायिक शौचालय नियमित रूप से खोलने के अलावा अन्य मुद्दों पर पर चर्चा की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.