नहीं मिल रहा दाखिला, इंटर कालेजों में सीटें बढ़ाने की मांग
लोहरदगा, जुलाई 6 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा के युवा भाजपा नेता पवन तिग्गा ने इंटर कालेजों में सीटों की संख्या घटाए जाने पर झारखंड सरकार, शिक्षा विभाग और झारखंड अधिविद्य परिषद-जैक की आलोचना करते हुए कहा कि यदि जल्द सीटों में बढ़ोतरी नहीं की गई तो सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा। सोमवार को एमएलए महिला कालेज का दौरा करने पहुंचे पवन तिग्गा ने नामांकन के लिए पहुंची छात्राओं से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि सीटें कम होने के कारण बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं इंटर में नामांकन से वंचित हो रहे हैं, जिसका सबसे अधिक असर गरीब, पिछड़े और आदिवासी वर्ग के विद्यार्थियों पर पड़ रहा है। उन्होंने विशेष रूप से कला (आर्ट्स) संकाय में सीटें बढ़ाने की मांग की। उन्होंने बताया कि कालेज प्रबंधन के अनुसार पिछले वर्ष आर्ट्स संकाय में 512 सीटें थीं। जिन्हें इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.