गोरखपुर, मार्च 28 -- गोरखपुर, निज संवाददाता दो दिनों से पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए लोगों की लंबी लाइन लाइन लगने लगी थी। हालांकि स्थिति अब सामान्य होने लगी है। वहीं पेट्रोल पंपों पर डिब्बे, गैलन, बोतल में पेट्रोल-डीजल देना बंद कर दिया गया है। इसका असर गन्ने और गाजर, चुकंदर का जूस के ठेलों पर पड़ने लगा है। गैलन-बोतल में डीजल नहीं मिलने से कई स्थानों पर शुक्रवार को जूस के ठेले की संख्या कम रही।जिनके पास पहले से तेल था और जिन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के पंपों से तेल की व्यवस्था कर ली थी वह ठेले पर गन्ने का जूस बेच रहे थे। उनका कहना था कि जब तक तेल है तब तक चला रहे हैं। नहीं मिलेगा तो ठेला खड़ा कर देंगे या हाथ वाली मशीन से गन्ना पेरकर जूस बेचेंगे।मुख्य डाकघर गोलघर के पास गन्ने का जूस बेच रहे चन्द्रधर ने बताया कि पहले से डीजल रख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.