मथुरा, अप्रैल 9 -- माध्यमिक विद्यालयों में एनसीआरटी की पुस्तकों को अनिवार्य भले कर दिया गया हो, लेकिन बाजार में इनकी उपलब्धता नहीं है। यही वजह है कि कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थियों का शिक्षण प्रारंभ करने में दिक्कत आ रही है। सबसे ज्यादा मुश्किल एनसीआरटी की किताबों के नये वर्जन को लेकर है। इधर, जिला विद्यालय निरीक्षक रवीन्द्र कुमार ने एनसीईआरटी की किताबों की उपलब्धता के लिए स्कूल स्तर पर किताबें उपलब्ध कराने के लिए भी स्कूल संचालकों से प्रयास करने को कहा है। नवीन शिक्षा सत्र प्रारंभ हो गया है। शासन ने शिक्षा सत्र से पहले ही जिले में सीबीएसई, यूपी बोर्ड तथा निजी मान्यता प्राप्त स्कूलों के कक्षा 9 से 12वीं तक की कक्षाओं में एनसीआरटी की किताबें अनिवार्य कर दी हैं। इन किताबों के पुराने वर्जन तो बाजार में उपलब्ध हैं, लेकिन नये वर्जन अभी नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.