झांसी, मार्च 27 -- झांसी। कहीं भंडारे वितरण की परंपरा को ब्रेक होने से बचाया गया। सिर्फ हलवा-पूरी का भोग बांटा गया। यहीं नहीं कुछ स्थानों पर ईंटों से भट्ठी बनाकर लकड़ी का इंतजाम कर प्रसादी तैयार की गई। हर तरफ गैस सिलेंडरों की कमी से चूल्हे ठंडे पड़े रहे। जुगाड़ से भट्ठियां सुलगती रहीं। शारदीय हों या फिर वासंतिक नवरात्र शहर में उल्लास से मनाई जाती हैं। पंचमीं से भंडारे वितरण का सिलसिला शुरू होता है जो दशवीं तक चलता है। पर, इस बार आयोजन स्थल तक गैस सिलेंडर नहीं पहुंच सके। हालात यह हुए कि सीपरी, सदर, बड़ागांव, नगरा, नैनागढ़, ओरछागेट अंदर, बाहर, दतियागेट, मिशन, पठौरिया, पंचवटी कालोनी सहित अन्य कई स्थानों पर भट्ठियों पर हलुवा-पूरी का प्रसाद बांटकर परंपरा रुकने से बचाया गया। यही नहीं शहर में आस्था का केंद्र श्री श्री महाकाली विद्या पीठ पर भी गैस किल...