लखीमपुरखीरी, अप्रैल 1 -- समाजकल्याण विभाग से चलाई जा रही शादी अनुदान योजना में दिए गए बजट में से करीब 1.44 करोड़ का बजट सरकार को वापस किया जा रहा है। शादी अनुदान में मिला बजट सरेंडर किया गया है। इसके अलावा सामूहिक विवाह, अत्याचार उत्पीड़न में भी बचा बजट वापस किया गया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि शादी अनुदान का 84 लाख, सामूहिक विवाह का 51 लाख व अत्याचार उत्पीड़न का करीब नौ लाख रुपये सरेंडर किया जा रहा है। शादी अनुदान योजना में आवेदन कम आने से बजट पूरा खर्च नहीं हो सका। इसके अलावा पंचायत राज विभाग में भी करीब 25 से 30 हजार रुपये वापस होने की बात कही जा रही है। वहीं बेसिक शिक्षा, स्वास्थ्य सहित कई अन्य विभागों में भी बचा बजट सरेंडर किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...