नहीं मिली बाइक, तीन लोगों पर जताया शक
गंगापार, जून 11 -- कौंधियारा थाना क्षेत्र के कुकुढ़ी गांव से चोरी हुई स्प्लेंडर प्लस बाइक के मामले में एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई न होने से पीड़ित ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। थाना क्षेत्र के जोखूका पूरा-देवरा गांव निवासी भोला नाथ पुत्र पारस नाथ ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी स्प्लेंडर प्लस बाइक कुकुढ़ी गांव से रात करीब एक बजे चोरी हो गई थी। घटना के संबंध में उन्होंने एक सप्ताह पूर्व थाना कौंधियारा में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित का आरोप है कि गांव के ही तीन लोगों ने मिलकर उसकी बाइक चोरी की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.