नहीं मिला योग्य उम्मीदवार, ग्राम सभा रद्द
पाकुड़, मई 11 -- हाथकाठी पंचायत के तेतुलिया गांव में सोमवार को सेविका एवं सहायिका चयन को लेकर आयोजित आम सभा में योग्य उम्मीदवार नहीं मिलने के कारण चयन प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। सभा बीडीओ सह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी टुडू दिलीप, मुखिया रगदा सोरेन की उपस्थिति में संपन्न हुई। इस दौरान अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच एवं पात्रता सत्यापन किया गया। लेकिन निर्धारित मानकों के अनुरूप अभ्यर्थी नहीं मिलने पर आम सभा को रद्द कर दिया गया। बीडीओ ने बताया कि विभागीय दिशा-निर्देश के अनुसार आगे की प्रक्रिया के लिए पुनः तिथि निर्धारित की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.