फतेहपुर, जनवरी 12 -- बहुआ। बांदा पुलिस हत्यारोपी पिता को साथ लेकर सोमवार को भी यमुना किनारे घूमती रही। उसके बताए अनुसार यमुना में गोताखोरों की मदद से मासूम के शव को तलाश कराती रही। लेकिन सफलता नहीं मिली। निराश हो पुलिस वापस लौट गई। बता दें कि ललौली थाना क्षेत्र के धनुहन डेरा निवासी राजेंद्र पांच जनवरी को अपनी ससुराल पचकौरी थाना पैलानी बांदा रात को बोट के माध्यम से यमुना नदी पार करके पहुंचा था। पत्नी शारदा अपने माता पिता के साथ घर के बाहर छप्पर के नीचे मां डेढ़ साल के मासूम बेटे कार्तिक को लेकर सोई हुई थी। तभी राजेंद्र 11 बजे बच्चे कार्तिक को उठाकर ले गया गया। कुछ दूर आगे जाने के बाद उसने अपने ही बेटे का गला मफलर से कस कर घोंट दिया था। बेटे की हत्या करने के बाद शव को यमुना में फेंक चला गया था। परिजनों ने अपने स्तर से राजेंद्र से जानकारी ली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.