आरा, मार्च 17 -- पीरो, संवाद सूत्र इंडेन गैस के उपभोक्ता को नंबर लगाने के बाद रसोई गैस का सिलेंडर नहीं मिला और अनुदान खाते में आ गया। उपभोक्ता अजय कुमार मिश्रा ने डीएम से मामले की जांच कराये जाने का अनुरोध किया है। कहा है कि उपभोक्ता क्रमांत ए 102836 के लिये गैस लेने हेतु नंबर लगाया। नंबर लगने के बाद संबंधित मोबाइल नंबर पर नंबर लगने का एसएमएस आ गया। बीच में एसएमएस आया कि रसोई गैस के सिलिंडर की आपूर्ति कर दी गयी और यह भी एसएमएस आया कि खाते में सब्सिडी भेज दी गयी है। रसोई गैस का सिलेंडर दिलाने और मामले की जांच करने का अनुरोध किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...