पीलीभीत, मार्च 14 -- पूरनपुर। घर से कोतवाली पहुंचे प्रेमी युगल के परिजनों में समझौते को लेकर बात नहीं बन सकी। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव जेठापुर की रहने वाली युवती प्रेमी गुरुवार को प्रेमी के साथ कोतवाली पहुंच गई थी। दोनों ने खुद को बालिग बताते हुए शादी करने की बात कही। पुलिस ने उनके परिजनों को बुला लिया। देर शाम तक परिजनों में समझौते को लेकर वार्ता होती रही। बात न बनने यवुती के परिजनों ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.