भदोही, जुलाई 24 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। काशी नरेश विश्वविद्यालय स्थित पार्क में गुरुवार को महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती मनाई गई। उनके व्यक्तित्व पर चर्चा करते हुए बताए पथ पर चलने का संकल्प लिया गया।इस दौरान पूर्व सभासद आजाद शुक्ला उर्फ अज्जू ने कहा कि महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजा का त्याग और बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। अंग्रेजी हुकूमत से देश को आजाद कराने में प्राणों की आहुति देने वाले भारत मां के वीर सपूतों की याद हमारे बीच हमेशा बनी रहेगी। देश का आजादी दिलाने में शहीदों पर कितना अत्याचार हुआ यह सोचने मात्र से हृदय कांप उठता है। इस मौके पर मनमोनीत सभासद रत्नेश त्रिपाठी, संध्या शुक्ला, जरा शुक्ला, सातनु शुक्ला, प्रनील, अभिषेक पाल, विकास कुमार आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- समर्पण, निर्भीकता व आत्मबल से भरा था आजाद का जीवन ...