पटना, मार्च 29 -- Anant Singh met Nitish Kumar: नहीं भागेंगे, हा हा ई सब फोड़ देगा गाड़ी को, प्रमाण किए और चल दिए, बहुत मनाए लेकिन नहीं माने। बात करने का यह खास अंदाज छोटे सरकार के नाम से चर्चित मोकामा विधायक अनंत सिंह का है। अनंत सिंह रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने उनके सरकारी आवास एक अणे मार्ग पहुंचे थे। सीएम के आवास पर जदयू के नेताओं की बैठक भी थी जिसमें ललन सिंह, संजय झा समेत जदयू के कई बड़े नेता मौजूद थे। अनंत सिंह ने सोमवार को नीतीश कुमार के विधान परिषद से इस्तीफे पर हामी भरी। रविवार को मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे सरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। अनंत सिंह की गाड़ी सीएम आवास पर देखकर मीडिया कर्मियों की पूरी टीम पहुंच गई। थोड़ी देर में ही वे बाहर निकले क्योंकि दोनों की मुलाकात क...