बलरामपुर, मई 8 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले में पांच दिन पूर्व आंधी पानी से पैदा हुआ विद्युत दोष कई इलाकों में पांचवे दिन भी सही नहीं हो पाया। गैसड़ी, पचपेड़वा में पांचवे दिन 200 गांवों की बिजली आपूर्ति बहाल न होने से करीब दो लाख आबादी में हाहाकार मचा हुआ है। सभी जरूरी सेवाएं बिजली न होने के कारण प्रभावित हो रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ बिजली व्यवस्था का दंश जिला मुख्यालय के लोग भी झेल रहे हैं। बगैर किसी सूचना के बिजली की आवाजाही से नगरवासी त्रस्त हो चुके हैं। कई इलाकों में लो वोल्टेज ने लोगों की समस्या को और भी बढ़ा दिया है। जिन इलाकों में आपूर्ति शुरू नहीं हुई है वहां के लोगों का सब्र जबाब दे रहा है। आक्रोशित लोगों का कहना है कि अगर शनिवार तक आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो वे लोग उग्र प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। यह भी पढ़ें- पांच दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.