गौरीगंज, मार्च 23 -- शुकुल बाजार। विकास खण्ड में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करवाना ग्रामीणों के लिये बड़ी मुसीबत बनता जा रहा है। कई महीनों से आवेदन के बाद भी ब्लाक स्तर से रिपोर्ट न लगने से ग्रामीण दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। आधार कार्ड संशोधन या फिर स्कूली कागजातों में बदलाव के लिए जन्म प्रमाणपत्र की अनिवार्यता है। कई महीनों से ग्रामीणों जन्म प्रमाणपत्र जारी कराने को लेकर ब्लाक के चक्कर लगाकर थक चुके हैं। ग्रामीणों ने बीडीओ से समस्या का निराकरण कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...